मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

रामचंद्र राव 25 को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में लेंगे शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार बाइक संख्या जेएच 02 वाई 1680 पर सवार होकर तीनों युवक नया मोड़ पर बने झोपड़पट्टी दुकान में मौजूद थे। वे तीनों बाइक पर सवार होकर जैसे ही सड़क पर अपनी बाइक को टर्न किया पीछे से आ रही ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया।सड़क पर लगाया जाम, मुआवजे का मिला आश्वासनघटना के विरोध में ग्रामीणों ने लगभग 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे मांडू अंचल अधिकारी मुदस्सर नजर मंसूरी और कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने ग्रामीणों को समझाया। उचित मुआवजे की घोषणा के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। मांडू अंचल अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में मृत तीनों युवक नाबालिक थे। सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेलर पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया जा रहा है, ताकि इंश्योरेंस से भी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें