मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

हैदरनगर के तीन युवकों की बिहार में पीट पीट कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास सोमवार को मामूली बात पर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई, जबकि तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। दो की हालत गंभीर बतायी गई है। बताया जाता है कि कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

जानकारी के अनुसार तेतरिया मोड़ पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार एवं कार में बैठे लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपनी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर गोली चला दी। यह गोली वहीं दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय ग्रामीण को लग गई, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान महुली (नबीनगर) गांव निवासी रामशरण चौहान (60) के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि कार में पांच लोग थे जो पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैं, जिसमें मुजाहिद राइन, अरमान अंसारी और चमन मंसूरी की मौत हो गयी है। दो अन्य वकील अंसारी और अजीत शर्मा की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग को गोली लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी उग्र हो गए और कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया और उन्हें इतना पीटा कि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक कार सवार की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मो.अमानुल्लाह खान व स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस निगरानी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें