मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गुमला में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के गुमला में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो टुकड़े में बंटी गई। वहीं, तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी तीन युवक आर्यन टोप्पो (पिता कुलदीप टोप्पो), संजीत केरकेट्टा (पिता स्व. घुमेश्वर केरकेट्टा), और अक्षय केरकेट्टा (पिता जितेंद्र केरकेट्टा) एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान थाना डड़गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक विशाल आम के पेड़ से सीधे जा टकराई।

रात का वक्त होने के कारण हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। इस हादसे के बाद उजड़ा गांव और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

संजीत केरकेट्टा की मां बिमला केरकेट्टा ने रोते हुए बताया कि तीनों युवक घर से पुटरूगी गांव जाने की बात कहकर साथ निकले थे। पुलिस ने इस संदर्भ में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें