मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : सीआईए ने नशीली गोलियों सहित तीन युवकों को किया काबू, 590 टेबलेट्स बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : सीआईए ने नशीली गोलियों सहित तीन युवकों को किया काबू, 590 टेबलेट्स बरामद

फतेहाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना व फतेहाबाद की अलग-अलग टीमों ने शनिवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए टोहाना टीम ने युवक को काबू कर उसके पास से 500 नशीली गोलियों बरामद की। सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अपराध अनुसंधान शाखा की टीम गश्त के दौरान गांव दमकौरा के नजदीक भाखड़ा नहर पुल पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक आई-20 गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी चालक कपिल पुत्र हेमराज, निवासी वार्ड नंबर 12, कृष्णा कॉलोनी, टोहाना के कब्जे से 500 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी कपिल के खिलाफ थाना शहर टोहाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने असल सप्लायर दिक्षित पुत्र श्रवन निवासी वार्ड 8 किला मोहल्ला टोहाना को भी काबू कर लिया। असल सप्यालर भुटानी मैडिकल हाल के नाम से रतिया रोड टोहाना पर दुकान है। दूसरे मामले में सीआईए फतेहाबाद टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को काबू किया है। सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में टीम रतिया-भूना रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस वाहन देखकर घबराकर भागने का प्रयास किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र अर्जन सिंह, निवासी गांव रायपुर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 11 पत्तों में कुल 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। साथ ही आरोपी का मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें