मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में तीन की मौत

खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के सांगोर गांव के पास सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में रोहित मिंज, अभिषेक मिंज और रेला मिंज शामिल हैं और तीनों कर्रा प्रखंड की मेहा पंचायत के मालगो गांव के थे।रेला मिंज और रोहित मिंज पिता-पुत्र थे, जबकि अभिेषेक मिंज रेला का भतीजा था। जानकारी के अनुसार एक बाइक(जेएच 01डीटी 6962) से बिरदा से अपने गांव मालगो लौट रहे थे। सांगोर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार तीनों व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कर्रा थाना की पुलिस तीनों को पहले कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गइे, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।बाद में पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें