मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, दाे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने जिले के जमुआ थाना इलाके में तीन ट्रको में लोड 128 टन अवैध कोयला जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में महताब आलम जमुड़िया तथा जीव लाल राय शामिल है।बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को यह सूचना मिली थी कि तीन ट्रक पर अवैध कोयला जमुआ के रास्ते बिहार के जमुई की तरफ भेजी जा रही है।एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया । टीम ने जमुआ थाना के गौशाला मोड़ के परगोडीह के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध कोयला लोड तीनों ट्रक को जब्त किया । तीनों ट्रको में क्रमशः 43 टन, 40 टन और 45 टन कोयला लदा हुआ था ।सोमवार देर रात हुई कार्रवाई के बाबत मंगलवार को एसपी ने बताया कि ट्रक में लदे कोयला के संबंध में जिला खनन कार्यालय, गिरिडीह से जांच कराया गया तो पता चला कि उक्त ट्रक में अवैध कोयला है। इस संबंध में खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, गिरिडीह के द्वारा अवैध कोयला परिवहन से संबंधित दिए गए आवेदन पर तीनों ट्रक के चालक, मालिक और अवैध कोयला करोबार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें