मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वत लेते वीडियो में दिखे तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिश्वत लेते वीडियो में दिखे तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित

जमशेदपुर। जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने वायरल वीडियो और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यातायात शाखा के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ललन सिंह तथा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के समीप गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान चल रहा था। लंबे अंतराल के बाद शुरू किए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। आरोप है कि कार्रवाई का भय दिखाकर उससे अवैध रूप से रुपये की मांग की गई। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कैमरे की नजर से बचने का प्रयास करते हुए उससे नकद राशि ले ली।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नीरज पाठक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया।

शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक ने कहा कि मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति पर कार्य कर रहा है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें