मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

विभिन्न दलों के तीन हजार कार्यकर्ताओं ने थामा जेएमएम का दामन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विभिन्न दलों के तीन हजार कार्यकर्ताओं ने थामा जेएमएम का दामन,

मुख्यमंत्री बोले -केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन की हुई शुरुआत

रांची: मुख्यमंत्री आवास में झामुमो का मिलन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के करीब तीन हज़ार युवाओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सभी ने झामुमो का दामन थामा।

इस दौरान सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही कहा कि आंदोलनकारियों की बदौलत हमें यह झारखंड राज्य मिला है और जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन कार्य कर रहे थे, सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का काम कर रहे थे और इसी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजने का काम किया है। आज यह मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा। मौके पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने भी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नए सदस्यों के साथ भी पार्टी हर एक हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है । आज इसी क्रम में हजारों हजार की तादाद में युवा और महिलाएं जो आप देख रहे हैं पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा। हम निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे। मिलन समारोह में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेड़िया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख़्तर, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ हजारों संख्या मे लोग शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें