एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अमन साहू गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार
रांची,। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के खिलाफ एंटी
टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद अमन साहू
गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने कहा है कि जेल से ही
अमन साहू बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
सूचना
मिलने पर एटीएस की टीम शुक्रवार को राजधानी रांची और उससे सटे जिले रामगढ़
एवं पतरातू में छापेमारी करके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।
एटीएस ने कहा है कि अमन साहू जेल में बंद है। वह जेल से ही अपराध की घटनाओं
को अंजाम देने की साजिश रचता रहता है। उसने एक बड़ी साजिश रची थी लेकिन
एटीएस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया है।
अमन साहू को उस वक्त बड़ा
झटका लगा था, जब गुरुवार की देर रात उसके एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया था।
शूटर का पीछा करते हुए रांची की पुलिस गुमला पहुंची थी। वहां एक विवाह
समारोह में शामिल होने पहुंचे अमन गिरोह के गुर्गे को गुमला पुलिस की मदद
से रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रात में उससे वहीं पर पूछताछ की
गई।





