मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

नियम के विरुद्ध तीन सवारी करना पड़ा महंगा, बस से टक्कर में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में नियम के विरुद्ध एक स्कूटी

पर तीन सवारी करना महंगा पड़ा। बीती रात देवरिया डिपो की बस से स्कूटी

टकराने के बाद बहाब नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं स्कूटी पर सवार रहे

मोहित धानुक और लकी कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गये।

हुसैनगंज

थाना के निरीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान बहाब निवासी

घसियारी मंडी कैसरबाग के रुप में हुई है। उसके परिजन के आने के बाद शव का

पंचनामा भर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। वहीं छितवापुर निवासी

दोनों घायलों मोहित और लकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां

दोनों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद

बस चालक जितेन्द्र को हिरासत में ले लिया गया। स्कूटी चालक के मौत के आरोप

में उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त स्कूटी चालक बहाब भी खराब तरीके

से वाहन चला रहा था और बस से टकरा कर गिर पड़ा। स्कूटी को पुलिस ने कब्जे

में ले लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें