मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

दो महिलाओं समेत तीन नदी में बहे, दो के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो महिलाओं समेत तीन नदी में बहे, दो के शव बरामद

पश्चिमी सिंहभूम।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में छोटानागरा थाना अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में अचानक आए तेज बहाव ने तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद शुरू किए गए सघन खोज अभियान में मुंडा रोया सिद्धू के माता-पिता के शव बरामद कर लिए गए हैं।

वहीं, बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश पुलिस और ग्रामीणों की ओर से लगातार की जा रही है।

बताया गया कि रविवार को बहदा गांव में एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बोसेन सिद्धू, उनकी पत्नी और सुनीता सिद्धू नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पहाड़ी इलाके में हुई बारिश के कारण कुइली नदी में अचानक पानी बढ़ गया। देखते ही देखते नदी की धारा इतनी तेज हो गई कि तीनों ग्रामीण उसके बहाव में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी के आसपास बड़े स्तर पर तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद मुंडा रोया सिद्धू की मां का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला।

ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद खोज अभियान जारी रखा गया, जिसमें मुंडा के पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया। एक ही परिवार के दोनों सदस्यों की मौत की खबर से बहदा गांव में मातम छा गया है।

इधर, तीसरी लापता महिला सुनीता सिद्धू की तलाश में छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भी जुटी रही। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी के किनारे, झाड़ियों तथा पानी के संभावित बहाव वाले इलाकों में घंटों सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक सुनीता का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

लगातार बारिश, अंधेरा और नदी की तेज धार के कारण तलाशी अभियान में काफी मुश्किलें आईं। इसके बावजूद पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखी। सुनीता सिद्धू की तलाश के लिए सोमवार सुबह दोबारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें