मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर यातायात सामान्य कराया।

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर की सूचना मिली, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें