मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हाथियों के हमले में वन विभाग के तीन सदस्य घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथियों के हमले में वन विभाग के तीन सदस्य घायल

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत मौरबेड़ा गांव में शुक्रवार की शाम हाथियों के झुंड ने वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ( क्यूआरटी) पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में टीम के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बंगाल स्थित झाड़ग्राम अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मियों में पश्चिम बंगाल के गोईदो निवासी धर्मा सोरेन, चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के देवशोल गांव निवासी अभिषेक सिंह और चाकुलिया नगर पंचायत के दिघी गांव निवासी आशीष मांडी शामिल हैं। धर्मा सोरेन की गर्दन और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अभिषेक और आशीष को अंदरूनी चोटें लगी हैं।

ग्रामीणों और वन विभाग के मुताबिक, मौरबेड़ा गांव के पास करीब छह हाथियों का झुंड मौजूद था। वन विभाग की सात सदस्यीय टीम हाथियों को गांव से दूर खदेड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन सदस्य घायल हुए, जबकि बाकी टीम के लोग किसी तरह सुरक्षित निकल पाए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय को जानकारी दी। बाद में टीम के अन्य सदस्यों ने घायलों को विभागीय वाहन से चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें झाड़ग्राम रेफर कर दिया।

हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से चाकुलिया क्षेत्र में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों के बीच लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें