मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार सुबह बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।

मृतकों की पहचान पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव) और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें ज्योति कुमारी (24, पति जय भगवान यादव), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष, पिता श्रीनाथ यादव) और कौशल्या देवी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बरही अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांगटाही पुल के पास स्पीड कंट्रोल के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनकी पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है एवं परिवार वालों को सूचित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें