मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में बुधवार की सुबह करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार कैंटीन की कट पर मुड़ रहे ट्रक में घुस गई है। ब्रेजा में सवार ड्राइवर सहित सभी तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को गाड़ी से निकलवा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।बजाज शुकुल के थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग 3 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। जिसमें थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 60.1 किलोमीटर पर गाजीपुर से लखनऊ की पटरी पर जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार सामने कैंटीन की तरफ मुड़ रही ट्रक में घुस गई। जिसके चलते कार पर सवार चालक सहित सभी तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त कार से तीनों लोगों को निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत् घोषित कर दिया। जांच के दौरान इन लोगों के प्राप्त पास प्राप्त आईडी से एक मृतक का नाम अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल निवासी आई 1184 वर्ल्ड बैंक बर्रा जनपद कानपुर तथा दूसरे का नाम विमल पुत्र रामसुंदर पांडेय निवासी एलडी 113/114 ए सेक्टर एफ कानपुर रोड पराग डेयरी लखनऊ तथा तीसरे का नाम विनय दुबे पुत्र राम किशोर दुबे निवासी आई ब्लॉक 124 थाना बर्रा जनपद कानपुर के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने आगे बताया कि इन सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही तीनों मृतकों के पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तत्काल हटवा दिया गया है। जिससे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बहाल हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें