शिमला में तीन गैस सिलेंडर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
शिमला,। लोअर बाजार शिमला में तीन गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला
सामने आया है। मामले की शिकायत गैस एजेंसी लोअर बाजार में काम करने वाले
मजदूर ने सदर पुलिस थाना शिमला में दर्ज करवाई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए
पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
जानकारी
के अनुसार सदर पुलिस थाना शिमला में बशीर अहमद निवासी गांव नवगांव पोस्ट
ऑफिस बेरीनाग जिला अनंत नाग जम्मू/कश्मीर हाल निवासी लेबर हॉस्टल लक्कड़
बाजार शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडेन गैस एजेंसी
एल/बाजार में मजदूर के रूप में कार्य करता है।
शिकायतकर्ता
ने बताया कि 13 जून को जब उसने जनक भोजनालय, लोअर बाजार शिमला के बाहर दो
सिलेंडर रखे और लेबर हॉस्टल में खाना खाने के लिए चला गया। उन्होंने बताया
कि जब वह वापस आया तो केवल एक गैस सिलेंडर पाया, कुछ समय बाद जब वह उसी की
तलाश कर रहा था, तो पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति डिजायर टैक्सी कार में
सिलेंडर ले गया है। इसके बाद जब वह अपने दो साथी मजदूरों से मिला, तो
उन्होंने भी बताया कि उनके दो सिलेंडर भी कल गायब हो गए थे, जिसके बारे में
उन्होंने अभी तक रिपोर्ट नहीं की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गायब हुए
तीनों सिलेंडरों की कीमत 9600 रुपये थी।
उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।





