मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। शासन ने उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों का साेमवार काे तबादला कर दिया है। आईपीएस राजीव कृष्ण के रूप में यूपी पुलिस को नया मुखिया मिलने के बाद शासन की ओर से यह पहली तबादला सूची जारी की गई है।तबादले के क्रम में 1991 बैच के आईपीएस पीसी मीणा को वर्तमान पद डीजी/सीएमडी पुलिस आवास निगम के साथ साथ कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1992 बैच के आईपीएस आशुतोष पाण्डेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम का कार्यभार मिला है। उनका हाल ही में डीजी पद पर पदोन्नति हुई है। प्रमोशन के बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनके अलावा प्रमोशन पाने वालों में 1992 बैच की ही आईपीएस नीरा रावत को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू उप्र के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें