मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद, दो बरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद, दो बरी

रांची। रांची के चर्चित बिल्डर और कारोबारी कमल भूषण की हत्या के केस में रांची की जिला अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों राहुल कुजूर, डब्ल्यू कुजूर और कविश अदनान को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने इन्हें दोषी पाया। दो आरोपियों सुशीला कुजूर और सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

बता दें कि कमल भूषण रांची के एक बड़े जमीन कारोबारी थे। 30 मई, 2022 को रातू रोड इलाके में उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों से यह साफ हुआ कि हत्या पारिवारिक और आर्थिक विवाद से जुड़ी थी।

कमल भूषण की बेटी ने राहुल कुजूर से प्रेम विवाह किया था, जिसका विरोध भूषण ने किया था।

बताया गया कि राहुल न केवल इस रिश्ते को लेकर बल्कि पैसों को लेकर भी लालच में था। दामाद और ससुर के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। राहुल को यह भी आशंका थी कि ससुर उसकी हत्या करवा सकते हैं। इसी डर और संपत्ति हड़पने की नीयत से उसने कमल भूषण की हत्या की साजिश रची।

इसके बाद राहुल ने अपने दोस्त कविश अदनान के साथ मिलकर कमल भूषण को उस वक्त गोली मार दी, जब वे अपने घर से निकलकर कहीं जा रही थे। कमल भूषण की रेकी राहुल का पिता डब्ल्यू कुजूर कर रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल, कविश और डब्ल्यू कार से रातू थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे और हथियारों को छिपा दिया।

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें राहुल, डब्ल्यू, सुशीला, मुनव्वर अफाक और कविश अदनान शामिल थे। तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उस समय बताया था कि हत्या की मुख्य वजह आर्थिक विवाद और बेटी के प्रेम विवाह का विरोध था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें