सिविल कोर्ट के तीन जज कोरोना संक्रमित
रांची। रांची सिविल कोर्ट के तीन न्यायिक पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। न्यायिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रांची व्यवहार न्यायालय के कई जजों का कोरोना जांच कराया गया था। जिनमें से तीन जज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोर्ट के कुछ स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद तीनों न्यायिक पदाधिकारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। साथ ही उनके बेहतर इलाज और देखभाल की व्यवस्था भी की गई है ।रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जज कॉलोनी और रांची सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है।





