मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हत्या का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में सोमा सुन्डी (25 ), सीनू गौड़ (20 ) और मंगल कारोवा (20)शामिल है।सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टॉड के पास 29 नवंबर को मुकरु देवगम (50), जो पुरना चाईबासा के निवासी थे, साप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे। वहीं हंड़िया पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने पत्थर और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रायफल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को ही ग्राम केंजरा से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।तीनों ने पूछताछ में हत्या की संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें