मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

नवी मुंबई की लॉज में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार, सात महिलाएं कराई गईं मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवी मुंबई की लॉज में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार, सात महिलाएं कराई गईं मुक्त

नवी मुंबई। अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की टीम ने नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में स्थित एक लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से सात महिलाओं को मुक्त कराया है।

एक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है।

अनैतिक मानव तस्करी विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि तुर्भे नाका स्थित एक लॉज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने एक नकली ग्राहक को लॉज में भेजा और जैसे ही अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई, टीम ने तुरंत छापा मार दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज के कमरों में सात महिलाएं मिलीं, जिन्हें देह व्यापार के लिए रखा गया था। मौके से लॉज मैनेजर अजय कैलास गोस्वामी, महिला सप्लायर किशोर पूर्णचंद्र साहु और वेटर अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं लॉज का संचालक करणाकर शेट्टी छापे के समय फरार मिला, जिसे वांछित आरोपी घोषित किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आपस में मिलीभगत कर महिलाओं को लॉज में ठहराते थे और ग्राहकों को दिखाकर उनकी पसंद के अनुसार सौदा तय किया जाता था। देह व्यापार से प्राप्त रकम को आपस में बांटा जाता था। पुलिस ने नकली ग्राहक से ली गई राशि भी जब्त की है, जिसे अहम सबूत माना जा रहा है।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। तुर्भे पुलिस आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें