मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की दी धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर कांके थाना क्षेत्र के

रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी

गयी है।

इस संबंध में मैनेजर हेमंत झा ने सोमवार देर रात कांके

थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये शिकायत में मैनेजर ने कहा

है कि सोमवार की रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा

मोहर्रम का चंदा दो। जब मैंने कहा कि कल दूंगा तो उसने मुझसे कहा कि देख लो

फिर क्या होगा। तो मैं उससे पूछा कि क्या देख ले तो उसने कहा कि तुम्हरे

यहां फंक्शन चलता है ना जी तोड़ फोड़ करा देंगे, देख लेंगे तुमलोग को। चंदा

नहीं देना बहुत भारी पड़ेगा। फंक्शन में लेडीज लोग का गहना भी रहता है, सब

गायब हो जायेगा। दोबारा आयेंगे तो गोली बंदुक के साथ आयेंगे, तब मत बोलना

छोड़ दीजिए। याद रखना एक दो गोली तो मारकर ही जायेंगे। तुमलोग का इतना औकात

हम आये चंदा लेने और तुमलोग चंदा नहीं देगा।

कांके थाना प्रभारी

रामकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि देर रात शिकायत दर्ज कराई गई है

।पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बैंक्विट हॉल का सीसीटीवी फुटेज

भी खाना जा रहा है दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें