मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका कोर्ट पर हमले की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुमका कोर्ट पर हमले की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड ने संभाला मोर्चा

दुमका । दुमका और गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी मिलने से न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई, जिसमें दुमका कोर्ट पर हमला किए जाने की बात लिखी गई है। चिट्ठी बंगला भाषा में लिखी गई है और उसके साथ दो लोगों के नाम एवं एक आधार कार्ड की कॉपी भी संलग्न है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी लेकर निरीक्षण किया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवाड़ ने बताया कि चिट्ठी के साथ भेजे गए आधार कार्ड और संबंधित व्यक्ति का सत्यापन किया गया।

जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल किया गया, उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके आधार कार्ड का किसी ने दुरुपयोग कर यह चिट्ठी भेजी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्पीड पोस्ट पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र से भेजी गई थी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चिट्ठी भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें