मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

कुजू में एक बार फिर अपराधियों की धमक, तोपा कोलियरी चेक पोस्ट पर हुई फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुजू में एक बार फिर अपराधियों की धमक, तोपा कोलियरी चेक पोस्ट पर हुई फायरिंग

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने जोरदार धमक दी है। यहां तोपा कोलियरी में माइनिंग शुरू होने से पहले ही रंगदारी मांगने के लिए अपराधियों ने अपने झंडे गाड़ने का प्रयास किया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि कुछ अपराधियों के द्वारा गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे।उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे अपराधी सीसीएल के तोपा कोलियरी चेक पोस्ट पर पहुंचे और वहां हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लगभग आधा दर्जन गोलियां चली है। पुलिस को जैसे ही इसकी खबर मिली कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।माइनिंग शुरू होने से पहले ही पहुंचने लगे रंगदारकुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने वहां लोगों से पूछताछ की, तो पता चला की तोपा कोलियरी में माइनिंग शुरू करने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा मशीन और गाड़ी यहां लगाई गई है। अपराधी उस कंपनी से रंगदारी मांगने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।सामने आया अपराधी राहुल दुबे का नामइस घटना के पीछे कुख्यात अपराधी राहुल दुबे का नाम अभी तक सामने आया है। राहुल दुबे गोलीकांड में ही जेल गया था। हाल ही में वह जेल से छूटा है। पुलिस को संदेह है की जेल से निकलने के बाद उसने अपना वर्चस्व कायम करने तथा दहशत फैलाने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। राहुल दुबे और उसके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें