मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

खराब प्रदर्शन व कार्य में लापरवाही करने वाले होंगें इंसेंटिव से वंचित: के. रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने मंगलवार को खूंटी जिले में निर्वाचन की तैयारी सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं घर-घर वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा अब तक संपन्न एवं किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। वहीं कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा निर्वाचन में कार्यरत बीएलओ को इंसेंटिव का प्रावधान है। लेकिन, खराब प्रदर्शन अथवा कार्य मे लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को इंसेंटिव से वंचित रखा जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं ससमय निर्वाचन कार्य पूर्ण करने को कहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी के पिपरा टोली बेलाहाथी रोड जाकर मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण की जानकारी ली। साथ ही उनके द्वारा भरे गये प्रपत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने खूंटी जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा रोड स्थित मतदान केंद्रों पर बीएलओ से मुलाकात की एवं लोकसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा उन्होंने सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस (गर्ल्स), खूंटी एवं सामुदायिक भवन नामकोम स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अब्सेंट/शिफ्टेड/डेथ सूची, वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप, मतदान केन्द्र जागरूकता समूह की अद्यतन जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने 3 मई तक सभी मतदाताओं के बीच वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वरीय पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य की तैयारी में गति लाने को कहा।

इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी जिले के कालामाटी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों एवं दंडाधिकारी की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए वाहनों के आवागमन पर पैनी नज़र रखने, वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान खूंटी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें