मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के कई जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के कई जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका

रांची। झारखंड के कई जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है।विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका है, उनमें राज्य के पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है। इसके अलावा विभाग ने राज्य के अन्य इलाकों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं तीन अक्टूबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी-बड़ी होने की आशंका व्यक्त की गई है।वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में 117.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची में 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.4 और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली। दिन भर कमोबेश यही स्थिति बनी रही।रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डालटेनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 29.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें