इस बार वर्चुअल जन्माष्टमी का आयोजन होगा : संजय सेठ
रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर सोमवार को सांसद संजय सेठ के आवास में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय मारु, संजीव विजयवर्गीय, चंद्रकांत राजपत, पूनम आनंद, संजय जयसवाल, संजय पोद्दार विशेष रुप से उपस्थित थे।
समिति के संरक्षक संजय सेठ ने बताया कि रांची में 2012 से दही हांडी कृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो धीरे-धीरे झारखंड के गांव गांव तक आज दही हांडी प्रतियोगिता पहुंच चुका है। रांची के लोग बहुत उत्साह के साथ इस आयोजन को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दही हांडी प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सेठ ने बताया 12 अगस्त को कृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन होगा। दोनों प्रतियोगिता के लिए एक नंबर जारी किए जा रहे हैं। उस पर 11 अगस्त को रात नौ बजे तक व्हाट्सएप नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है और 12 अगस्त को जो भी प्रतियोगी इस में भाग लेंगे, उन्हें रात्रि 10:00 बजे तक दही हांडी और राधा कृष्ण बाल सज्जा का फोटो व्हाट्सएप पर भेजना है। इसके बाद समिति के पदाधिकारी सभी प्रतिभागी के घर जाकर निरीक्षण करेंगे। 13 अगस्त को प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद दोनों प्रतिभागी को प्रथम द्वितीय और तृतीए पुरस्कार दिया जाएगा। इन सभी प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरुस्कार का वितरण किया जाएगा।
समिति के अजय मारु ने बताया दही हांडी प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष मुकेश काबड़ा की देखरेख में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा सभी अपने-अपने घर के बाहर और बालकोनी में दही हांडी टांग कर सजा करेंगे। जिनका सबसे ज्यादा सुंदर दही हांडी सजा होगा उसे पुरस्कार दिया जाएगा। दही हांडी रजिस्ट्रेशन के लिए मुकेश काबड़ा 9334 45 9 0 8 1 के नंबर पर व्हाट्सएप कर अपना रजिस्ट्रेशन करे और फोटो भी इसी पर भेजें। इस पर अपना नाम और पता अवश्य दें।
इस अवसर पर समिति के राज वर्मा ,ललन श्रीवास्तव ,सुबेश पांडेय, मनोज तिवारी ,संटी सिंह सरदार, संजीव साहू विशेष रुप से उपस्थित थे।





