आज सुबह मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार समेत कइयों के यहां ईडी की छापेमारी
रांची में बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के अलावा साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव, विधायक पप्पू यादव के आवास एवं कार्यालय समेत दस जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।ईडी की कई टीमें सत्ता के करीबी लोगों के घरों पर दबिश दी। सभी के घरों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। घरों में एक-एक कागजात को खंगाला जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद से झारखंड के नेताओं में कई तरह की चर्चा है। यह कार्रवाई झारखंड के अलावा बंगाल और राजस्थान में भी चल रही है।
इन-इन लोगों के घर पर चल रही है छापेमारी
अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ( मीडिया सलाहकार, सीएम हेमंत सोरेन ), आईएएस रामनिवास यादव ( उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स ( साहेबगंज ), पप्पू यादव ( देवघर ), डीएसपी राजेन्द्र दूबे ( हज़ारीबाग और अन्य जगह ) अभय सरावगी ( कोलकाता ) और अवधेश कुमार ।





