मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

रांची। सिल्ली विधानसभा के रजक टोला, पतरहातु, बारेंदा, चट्टान टोली ,सोनाहातु में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पदयात्रा कर लोगों से एनडीए उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो के पक्ष में शनिवार को मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सेठ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने यहां के खनिज संपदा एवं जल जंगल जमीन को लूट लिया है। यही नहीं पिछले पांच साल में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी बढ़ी है, यहां के आदिवासियों और भोली-भाली मासूम लड़कियों से शादी कर उनकी संपत्ति हड़प रहे हैं। यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। युवाओं को रोजगार, रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे ऐसे कई वादे किए थे, महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए जनता एनडीए गठबंधन के साथ चलने को तैयार है। भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार से ही हमारा विकास होगा।इस संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण जिला के अध्यक्ष धीरज महतो, पश्चिम बंगाल के विधायक बानेश्वर महतो, जितेंद्र सिंह पटेल, अंबुज रजक, राजा राम महतो, भागीरथ महतो, बीना देवी, सृष्टिधर प्रजापति, दिलेश्वर कोईरी, सुनील सिंह, यूसी मेहता, खगेश महतो, नीतू देवी, रघुवीर महतो, स्नेहलता महतो सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें