मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

घोषणा पत्र में किए वादों के मुताबिक काम करेगी राज्य मंत्रिपरिषद: झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घोषणा पत्र में किए वादों के मुताबिक काम करेगी राज्य मंत्रिपरिषद: झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक नये आयाम की स्थापना की है, जो कि राज्य के विकास को पहले से अधिक गति देगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों को पहले ही दिन आगाह कर दिया कि जनहित में उनका मंत्रिमंडल में रहना कितना जरूरी है।भट्टाचार्य हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सरकार आपके द्वार जो कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत बीडीओ-सीओ से लेकर अन्य पदाधिकारी गांव-गांव में शिविर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अब मंत्रियों को भी ये कहा गया है कि वे अपने-अपने विभाग की समीक्षा जिला स्तर पर जाकर करेंगे। साथ ही कहा कि नौ तारीख से संवैधानिक तौर पर भी विधानसभा का गठन हो जायेगा और ये मंत्रिपरिषद हमारे घोषणा पत्र में किये गये वादों के तहत काम करेगी। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार की ओर से किये गये कमिटमेंट को पूरा किया जायेगा।भट्टाचार्य ने कहा कि योजनाओं से प्रभावित होने वाली जनता से सीधा संवाद करें और जिनको कठिनाई हो रही हो उनको सुनें। उन्होंने कहा कि केवल विधायक ही नहीं, जो भी उस इलाके का जनप्रतिनिधि हैं, चाहे वो वार्ड का सदस्य ही क्यों न हो, उनके साथ भी एक संवाद कायम करें। इसमें दलगत भावना न हो। हमारी प्राथमिकता ईमानदारी से लोगों की सेवा करने की होनी चाहिये। क्योंकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नई लकीर खींचने के लिए जनता ने जवाबदेही दी है। इस जवाबदेही को पूरा करना पूरी मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी है।भट्टाचार्य ने कहा कि ये मंत्रिपरिषद शायद पहली ऐसी मंत्रिपरिषद है, जिसमें ओबीसी को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग से सात मंत्री बनाये गये हैं। इसके बाद जनजातीय समूह से मंत्री हैं। उनको भी क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि ये एक समग्र मंत्रिमंडल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें