मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

यह बजट पीएम मोदी के 'विकसित भारत' विजन की ओर बढ़ने में अहम साबित होगा : राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
यह बजट पीएम मोदी के 'विकसित भारत' विजन की ओर बढ़ने में अहम साबित होगा : राजीव रंजन

पटना। केंद्रीय बजट 2026 को जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के अनुरूप है, जिसमें एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की गई है। राजीव रंजन के अनुसार, यह बजट उसी लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए मजबूत नींव रखने का काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब तक लिए गए कई अहम और दूरदर्शी फैसले इस विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'इस बजट में जिस तरह से जीडीपी और कर्ज के अनुपात को कम करने का निश्चय प्रदर्शित हो रहा है, उससे आम जनता को काफी फायदा मिलने वाला है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047, एक विकसित भारत की कल्पना को बल मिलेगा।'

उन्होंने कहा कि बिहार को लगातार हर बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो महत्वपूर्ण निर्णय होते रहे हैं, उसका लाभ मिला है।

इस बार भी अगर आप देखें तो जो सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, जिसमें वाराणसी से सिलीगुड़ी का जो यह एक कॉरिडोर है, उसमें बिहार का बड़ा हिस्सा उसमें शामिल होगा और जिससे रेल संबंधी आधारभूत संरचना को काफी बल मिलेगा।

राजीव रंजन ने कहा कि जलमार्गों को हब के रूप में विकसित करने का जो फैसला लिया गया है, उसके तहत जलपोतों के निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा।

आंतरिक जलमार्गों के जरिए माल ढुलाई की यह व्यवस्था बिहार के लिए खास तौर पर लाभकारी है, क्योंकि राज्य में कई नदियां हैं और उनके किनारे अनेक शहर बसे हुए हैं। इससे उत्पादकों को अपना सामान कम लागत में भेजने की सुविधा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, क्योंकि इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बजट में मत्स्य पालन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है और इस दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास लगातार बेहतर हो रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था को लेकर जो अनिश्चितता और प्रतिकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, उनके बावजूद देश ने 6.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जो दुनिया के कई बड़े देशों से कहीं बेहतर है। हम उनसे दो से ढाई गुना तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले वर्षों के लिए 7.4 प्रतिशत की विकास दर का जो अनुमान लगाया गया है, उससे साफ है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और विपक्ष के शोर-शराबे का कोई ठोस आधार नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने नेताओं पर ध्यान देना चाहिए। यही लोग हैं जिन्होंने पार्टी को ऊंचाई पर पहुंचा दिया था। आज उनको कोई पूछने वाला नहीं है। इन नेताओं में दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, शकील अहमद सहित कई नेता हैं। इसमें कई तो ऐसे चेहरे हैं जिनको सभी पक्षों के लोग पसंद करते हैं। पार्टी के लोगों को इन सभी पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें