मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

24घंटों में गाजियाबाद पुलिस की अपराधियों के साथ तीसरी मुठभेड़, दो गौकश गिरफ्तार, एक हुआ लंगड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
24घंटों में गाजियाबाद पुलिस की अपराधियों के साथ तीसरी मुठभेड़, दो गौकश गिरफ्तार, एक हुआ लंगड़ा

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। कल से जिला सोमवार से जारी है। सोमवार से आज तक पिछले 24 घंटों पर नजर डालें तो गाजियाबाद पुलिस अपराधियों के साथ तीन मुठभेड़ कर चुकी है। जिसमें तीन अपराधी पुलिस के गोली से घायल हुए हैं । इसी कड़ी में मंगलवार की रात में स्वाद टीम ग्रामीण व थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने करीब 15 दिन पूर्व मिले गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर चली गई गोली से एक गौकश घायल हुआ है । जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने मंगलवार को बताया कि स्वाट टीम डीसीपी ग्रामीण व थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बाइक सवार 02 गौ तस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान चांद उर्फ अरशद निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा ( हाल पता पीली पट्टी जनता कॉलोनी थाना वेलकम जाफराबाद दिल्ली) पैर मे गोली लगने से घायल हुआ है तथा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे अन्य दूसरे अपराधी आहद निवासी नाला थाना कोतवाली संभल को कांबिंग कर गिरफ्तार किया गया ।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मिले चार गोवंशों के अवशेष फेंकने के मामले के मुख्य आरोपी है। ये लोग एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी में गाय चोरी कर दिल्ली में काटकर उनके अवशेषों को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाले के पास गड्ढे में 02 प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंक गए थे । इनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें