मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार, बिजली का तार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,। पुलिस ने शनिवार को बिजली का तार चोरी करने के दो

आरोपितों को कुजू ओपी क्षेत्र में हाईवे पर गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी का

बिजली तार भी बरामद कर लिया।

इस संबंध में रामगढ़ एसपी डॉ बिमल

कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वेस्ट बोकारो क्षेत्र से बिजली

विभाग का एल्युमिनियम का तार अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। तत्काल कुजू

ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी

अभियान शुरू किया गया। टीम ने कुज्जू क्षेत्र में नया मोड़ मुख्य सड़क के

पास टैम्पो (जेएच-24 सी-4145) पर प्लास्टिक के छह बोरे में एल्युमिनियम का

विद्युत तार बरामद किया।

पुलिस ने टेंपो पर बैठे दो लोगों

को गिरफ्तार किया। इसमें रामगढ़ शहर के गोल पर निवासी मो. फिरोज उर्फ शेख

फिरोज और भरेचनगर सांडी निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। पूछताछ करने पर

आरोपितों ने बताया कि बोरे में पैक तार चोरी का है, जिसे वे घाटों से चोरी

कर ला रहे थे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें