मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

चोरों द्वारा करियाने की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान लेकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उधमपुर,

19 मार्च । तहसील चिनैनी के कुद क्षेत्र में गत देर रात्रि को

चोरों द्वारा एक करियाने की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारांे रूपयों का

सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी अनुसार वार्ड नंबर-4 लोअर

कुद में चोरों ने एक बार फिर दस्तक देते हुए एक करियाना की दुकान को अपना

निशाना बनाया। चोर दुकान के पिछले भाग में दीवार को तोड़कर अंदर घुसे तथा

वहां से काफी मात्रा में खाने-पीने की वस्तुएं, राशन, गल्ले में रखी नकदी व

अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जब सुबह दुकान मालिक दुकान पर आया तथा दुकान

को खोली तो देखा दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ तथा खाने-पीने की वस्तु

व गल्ला गायब था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची

तथा उन्होंने चोरी का जायजा लिया तथा सबूत जुटाए। इसके उपरंात पुलिस ने इस

संबंध में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

वहीं इसकी

जानकारी देते हुए गुड्डो देवी ने बताया कि उनका बेटा जोकि दिव्यांग है

दुकान करता है तथा उसका यही कमाई का साधन है। उनका कहना था कि चोरों द्वारा

पहले दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं

हो सके, तो उन्होंने दुकान के पीछे दीवार को तोड़ अंदर घुसकर सामान व नकदी

लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द से चोर

को पकड़ कर उनका सामान वापिस दिलाया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें