मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

गांव में चोरों का धावा, पांच लाख के जेवरात और नकदी पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांव में चोरों का धावा, पांच लाख के जेवरात और नकदी पार

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के बदेवरा गांव के भतड़ा मजरे में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।गृहस्वामी माता अंबर शुक्ल ने बताया कि रात में वह दरवाजे से सटे बरामदे में सोए हुए थे। कुछ दूरी पर उनकी पत्नी अरुणा व भतीजी सपना भी सो रही थीं। भोर में जब नींद खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ दिए थे। एक बड़े संदूक और दो छोटे संदूकों को खंगालकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।उन्होंने आशंका जताई कि चोर मकान के पिछवाड़े से छत पर चढ़कर आए और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरकर वारदात को अंजाम दिया।थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। घटनास्थल की जांच कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें