मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर को चोरों ने खंगाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर को चोरों ने खंगाला

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर रविवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी के सहजानंद चौक पर स्थित भाजपा प्रवक्ता के घर में हुई है। चोरों ने अलमीरा तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया।प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि चोर ने मेरे घर के ऊपर वाले कमरे में जमकर उत्पात मचाया। ऐसा लग रहा था कि घर में घुसने वालों को मेरे सीसीटीवी का पोजीशन अच्छे से पता था। यानी उन्होंने मेरे घर की रेकी की थी।प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सीसीटीवी में एक चोर की तस्वीर भी कैद हुई है। उन्होंने इस संबंध में रांची पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि पुलिस शीघ्र इस घटना का उद्भेदन करेगी।भाजपा प्रवक्ता ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के मध्य में राजपथ पर स्थित मेरे घर में जब ऐसी वारदात हो सकती तो बाकी लोग कितने महफूज है? मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा है।अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें