मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

15 मार्च शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक

कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार

की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले

परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला

तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए

के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर

पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से

बैंक कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

जवान सूरज की मां किरण

सिंह जब शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे पटना से लौटी तो घर का ताला

टूटा देखकर हतप्रभ रह गई। कमरे के अंदर सामान जहां-तहां बिखरे पड़े थे।

अलमारी टूटी पड़ी थी। बक्सा के ताले टूटे हुए थे, जिसमें से सारे कीमती

सामान गायब थे। चोरी की घटना एक कमरे में हुई। उसी में बक्सा, अलमीरा सहित

अन्य सामान रखे हुए थे।

किरण सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 15

लाख से अधिक रुपए का आभूषण और करीब दो लाख रुपए नगद की चोरी हो गई। घटना

की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

घटना जहां हुई उसका आसपास का इलाका काफी सुनसान है। वहां से कोयल नदी भी

सटी हुई है। ऐसे में एक सप्ताह से घर में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं

होने के कारण चोरों ने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें