जीपीएस तोड़कर फेंका और स्कॉर्पियो ले भागे चोर
देवघर । देवघर नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के समीप साहेब पोखर इलाके से बुधवार रात को चोरों ने जीपीएस तोड़ कर फेंक दिया और एक स्कॉर्पियो जे एच 15 एम 0056 चोरी कर फरार हो गए । घटना को लेकर गाड़ी मालिक बिहार के लखीसराय जिले के बढ़िया थाना क्षेत्र के गंगा सागर गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
जिक्र है कि कुंदन साहिब पोखर के समीप मोहल्ले में उत्तम सिंह का किराएदार है । रात करीब 10:30 बजे आवास के सामने गाड़ी खड़ी थी सुबह 4:00 बजे उठा तो जीपीएस से टैग मोबाइल में मैसेज देख कर बाहर निकला । अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी गायब पाया। उसका जीपीएस वहीं टूटा गिरा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि चोरों ने जीपीएस तोड़ कर फेंक दिया और गाड़ी ले भागे। नगर पुलिस जांच में जुटी है।





