मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

ज्वेलर्स दुकान से सोने की चेन की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ज्वेलर्स दुकान से सोने की चेन की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

पूर्वी सिंहभूम। साकची के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी करने आया है।इसी बीच उसने मौका देखकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की एक सोने की चेन बड़ी चतुराई से उठा ली और धीरे-धीरे दुकान से बाहर निकल गया। दुकानदार को कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी हुई, तब तक वह व्यक्ति फरार हो चुका था।घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसमें आरोपी को स्पष्ट रूप से चेन चोरी करते और भागते देखा जा सकता है। दुकान के मालिक राजू बर्मन ने मामले की जानकारी दो दिन बाद पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना साकची थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस बुधवार को सक्रिय हुई।बाद में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन अपने समिति के सदस्यों के साथ साकची थाना पहुंचे और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें