मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार का यह चार सीट नरेंद्र मोदी के झोली में ही जायेगा :गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार का यह चार सीट नरेंद्र मोदी के झोली  में ही जायेगा :गिरिराज सिंह

पटना।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। इस लोस सीटों ते बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं पहले चरण के मतदान को लेकर सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के फायर नेता गिरिराज सिंह ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के चारों सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि,यह लोकतंत्र का पर्व है और आज पहले चरण का मतदान होना है। देश में लगभग 102 सीट और बिहार में चार पर चुनाव हो रहा है। बिहार के चारों सीटों पर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार का यह चार सीट तो नरेंद्र मोदी के झोली में जायेगा ही। साथ ही उन्होंने कहा है कि, इस बार बीजेपी 400 पार करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि, देश का जो भी सीट बाकी है। 400 पार का जो हालत है। क्योंकि टुकड़े टुकड़े गैंग जो कोई चाइना की भाषा बोल रहा हैं, परमाणु खत्म करने की बात बोल रहे हैं। जो भारत को शक्तिहीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे लोगों को आज मतदाता करारा जवाब देगा। इस टुकड़े-टुकड़े गैंग को.. क्योंकि भारत को विश्व गुरु बन ना है। विश्व गुरु बनना है ..मोदी को 400 के पार इस बार आना है।मालूम हो कि, गिरिराज सिंह बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी हैं। आज गिरिराज सिंह बेगूसराय में चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। बेगूसराय में गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश कुमार के साथ है। अवधेश कुमार ने बीते दिन ही नामांकन करा लिया है वहीं आज गिरिराज सिंह नामांकन करेंगे। बेगूसराय में चौथे चरण में मतदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें