विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
रांची, । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा के
पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र
को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान
सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
रहेंगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा सत्र
के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों
ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लगभग 1000 जवानों के साथ 15
इंस्पेक्टर और 06 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए
जाएंगे।
विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर मेकन चौक, सेटेलाइट चौक से विधानसभा तक
बैरिकेडिंग की गई है।
धुर्वा, नगड़ी, जगन्नाथपुर, डोरंडा और अरगोड़ा
थाने को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें सड़कों
पर नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सहायक
पुलिसकर्मी और पारा शिक्षकों के आंदोलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का भी
निर्देश दिया गया है।





