मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

छठ महापर्व को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों को नौ जोन में बांटा है।सुरक्षा को लेकर 25 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 से अधिक जवानों को छठ घाट पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को सात नवंबर की दोपहर दो बजे तक और आठ नवंबर की अहले सुबह तीन बजे तक छठ घाट पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घाटों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ।छठ घाटों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रखने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरे से छठ घाटों की निगरानी की जाएगी।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के सभी छठ घाटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें