मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

456 बूथों पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, एसपी ने संभाली कमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
456 बूथों पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, एसपी ने संभाली कमान

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने सुरक्षा की कमान संभाली है। सोमवार की देर रात तक वह खुद फ्लैग मार्च में शामिल रहे। साथ ही पतरातू से लेकर बरकाकाना तक गली-गली पुलिस की टीम ने जांच की है। मंगलवार की सुबह से ही एसपी स्ट्रांग रूम में डिस्पैच सेंटर के पास मौजूद रहे। यहां उन्होंने पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस फोर्स की टैगिंग की।456 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामएसपी ने बताया कि 456 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। एसपी ने बताया कि पारा मिलिट्री फोर्स, सीएपीएफ के जवान और झारखंड पुलिस बाल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी।संवेदनशील इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स लग रही गश्तएसपी अजय कुमार ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर पहले से ही पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बड़कागांव, केरेडारी और पतरातू प्रखंड के संवेदनशील इलाकों में चार दिनों तक पारा मिलिट्री फोर्स सामाजिक तत्वों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसके अलावा मतदान केंद्र के आसपास भी लगातार गश्त लगाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें