मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे।इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम-1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग।-1:30 बजे हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।-1:55 बजे हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग।-2:00 बजे विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम।-2:45 बजे मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।-5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना।-5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।-5:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका बजट 79,150 करोड़ रुपये से अधिक है। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें