मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में दो और तीन जनवरी को होगी बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

30 दिसंबर राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम तेजी से

बदलेगा। नए साल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। नये साल के आगमन

के साथ ही राज्य के मौसम में भी बदलाव देखा जायेगा। एक जनवरी की शाम से

जहां राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है, वहीं दो जनवरी से

राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

राज्य के पश्चिमी

हिस्से पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा जिलों में एक जनवरी की

देर शाम से बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। दो जनवरी से राज्य के अन्य

हिस्सों गुमला, रांची, खूटी, रामगढ़ बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी

सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में बारिश में की संभावना जतायी गयी

है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी

विक्षोभ का असर राज्य में देखा जायेगा। विक्षोभ कमजोर होने के कारण राज्य

के कुछ हिस्सों में ही इसका असर देखा जायेगा। विक्षोभ का असर राज्य में चार

जनवरी तक देखा जायेगा। हालांकि, चार जनवरी की शाम से बारिश की संभावना कम

है। इस दौरान राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। साथ

ही बारिश के बाद ठंड के बढ़ने के पूर्वानुमान हैं।

रांची में 31

दिसंबर तक राजधानी में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह

और शाम के वक्त कोहरा छाये रहेंगे। 31 दिसंबर तक खूंटी, रामगढ़, गुमला,

लोहरदगा जिला में भी आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। दो से तीन जनवरी

के बीच राजधानी में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। बारिश के साथ ही

गर्जन होने

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें