मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा, एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी में मंगलवार को होने वाले मतगणना को लेकर रांची

पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर

चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में

राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के

लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर

सुरक्षा बल तैनात हैं।

सुरक्षा के लिए रांची जिले के अलावा

सीआरपीएफ जवानों को भी लगाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त एक हजार

पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ तीन आईपीएस स्तर के अधिकारी,

दो डीएसपी और छह इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई

है। दो घेरे की सुरक्षा का जिम्मा जिला बल और एक घेरा जैप के जिम्मे रहेगा।

चौथे घेरे मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों की

होगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास और शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी

पुख्ता की गयी है।

इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने

बताया कि हर तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मतगणना प्रक्रिया के

दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे। गहन जांच के बाद ही कोई भी मतगणना स्थल तक

जा पाएगा। मतगणना स्थल पर अधिकारियों और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के

लिए जो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात

रहेंगे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा है। इसके लिए पुलिसकर्मियों

को विशेष तौर पर हिदायत दी गयी है कि भीड़ जुटने की स्थिति में उन्हें दूर

रखा जाएगा। पंडरा बाजार समिति के मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशियों और उनके

एजेंट्स को प्रवेश करने दिया जाएगा।

रांची के पंडरा बाजार समिति

प्रांगण में लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पंडरा इलाके की रूट में

बदलाव किया गया है। चूंकि, मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में लोग पंडरा

स्थित स्ट्रांग रूम पर पहुंचते हैं।प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में

पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक एसपी ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया

है। इसके अनुसार शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक पंडरा इलाके में

भारी वाहनों की नो एंट्री होगी। एक ओर तिलता मोड़ तो दूसरी ओर पिस्का मोड़

पर भारी वाहनों (मालवाक ट्रक व अन्य) के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें