मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में मई माह में गर्मी और बारिश का रहेगा मिलाजुला प्रभाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में मई माह में गर्मी और बारिश का रहेगा मिलाजुला प्रभाव

रांची। झारखंड में मई माह में बारिश और गर्मी का मिलाजुला प्रभाव रहेगा। राज्य के कई जिलों में लू चलेगी तो कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होने की सम्भावना है।यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है।विभाग के अनुसार 15 मई से विभिन्न जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। वहीं कई जिलों में लू की लपटें चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य के जिन जिलों में लू चलने की आशंका है उनमें 15 मई को राज्य के पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ और इससे लगे मध्यवर्ती हिस्सों में लू चलने की आशंका है।वहीं 16 और 17 मई को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलने की आशंका है।बुधवार को रांची में मौसम साफ रहा। इससे दिन प्रचंड गर्मी का अनुभव हुआ। हालांकि दिन कभी-कभी बादल छाए रहे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रांची में अधिकतम तापमान 37.6, जमशेदपुर में 38.8, डाल्टेनगंज में 42.4, बोकारो में 40.1 और चाईबासा में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें