मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

खाते में 62 लाख आने का अफवाह, बैंक ने कहा कि यह साइबर अपराधियों की चाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाते में 62 लाख आने का अफवाह, बैंक ने कहा कि यह साइबर अपराधियों की चाल

पलामू। एसबीआई हैदरनगर शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने शुक्रवार को हैदरनगर की विधवा महिला माया कुंवर के बैंक खाते फ्रीज होने और अकाउंट में 62 लाख रूपए आने पर स्थिति स्पष्ट की। बताया कि माया के बैंक खाते पर तमिलनाडु के साइबर थाना से 4910 रुपये का होल्ड लगा हुआ है। जबतक साइबर अपराध का मामला क्लियर नहीं होता है, तब तक उनका 4910 रुपये फ्रीज रहेगा।उन्होंने बताया कि साइबर सेल में माया देवी के पांच बार 982 रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का मामला चल रहा है। 4910 रुपये छोड़ कर वह महिला अपने खाते से लेन देन कर सकती है। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि महिला को कुछ लोगों ने भ्रमित कर उसके खाते में 62 लाख रुपए आने की बात कह दी गई है, जबकि यह बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने खुद महिला को खाता का संचालन करने की सलाह दी है। उसे खाता संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्राहकों को बताया कि बैंक कभी भी ग्राहकों से ओटीपी मांगने के लिए कॉल नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए साइबर अपराधियों की ओर से प्रलोभन दिया जाता है। उनके झांसे में फसने से आपका खाता खाली हो सकता है। बैंक कभी भी ग्राहकों को किसी तरह का एप्लीकेशन डाउनलोड करने का मैसेज नहीं भेजता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें