मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचयू में आईआईटी और बिरला छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट,पुलिस मौके पर डटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीएचयू में आईआईटी और बिरला छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट,पुलिस मौके पर डटी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार देर शाम बीएचयू आईआईटी और बिड़ला छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। बिरला हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। मारपीट और हंगामा की जानकारी पाते ही प्राक्टोरियल बोर्ड के अफसरों के साथ पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रों के हंगामा के चलते परिसर में देर तक अफरा—तफरी का माहौल रहा। अफसरों ने समझा बुझा कर छात्रों को किसी तरह शांत कराया। इस दौरान छात्र बड़ी संख्या में जुटे रहे। पूरे कैंपस में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छात्रों को हॉस्टल में ही रहने की सलाह दी गई है। सूत्रों के अनुसार रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। दरअसल पिछले साल आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। आईआईटी बीएचयू के पास बैरियर लगाए गए हैं। रात 10 बजे के बाद किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को उन रास्तों से गुजरने की अनुमति नहीं होती। इस बैरियर को लेकर अन्य संकाय के छात्रों को परेशानी होती है। इसलिए वे इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। आईआईटी के छात्रों के अनुसार रात में वे बैरियर से निकलकर अपने परिसर की तरफ जा रहे थे, तभी बिरला चौराहे पर कुछ छात्रों ने उन्हें रोककर पूछा कि क्या वे आईआईटी से हैं। इसके बाद बहस होने लगी। इतने में एक छात्र को थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद कहासुनी और मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर आईआईटी राजपूताना छात्रावास के छात्र भी वहां बड़ी संख्या में आ गए। छात्र बिड़ला हॉस्टल की ओर जाने लगे जब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई और उन्हें रोककर समझाया बुझाया। इसके बाद छात्र डायरेक्टर ऑफिस पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें