नए वर्ष को लेकर राजधानी के मंदिरों में लगी रही भीड़
रांची,
01 जनवरी नए वर्ष को लेकर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में सुबह
से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन
रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर
सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा अर्चना
करते हुए दिखे। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन
के साथ की। लोगों ने इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य समृद्धि और सुख शांति की
कामना की।
रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के
पुख्ता इंतजाम किए गए थे पुलिस के जवान और स्वयंसेवक मुस्तैदी से जुटे हुए
थे। मौके पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौजूद थे।





